बहराइच, अक्टूबर 5 -- बहराइच, संवाददाता। वन्य प्राणी सप्ताह के चौथे दिन फ्रेंड्स आफ कतर्नियाघाट की ओर से टिकोरा मोड़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को जंगल एवं वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी गई। फ्रेंड्स आफ कतर्नियाघाट के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने छात्र-छात्राओं को कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार के क्षेत्रफल, जैविक विविधता व वन्य जीवों के बारे में बताया। उन्होंने वन एवं जलीय जीवों के 30 चित्र दिखाकर उनके बारे में रोचक जानकारी दी। बाघ, तेंदुआ, चीतल, बारहसिंघा, घड़ियाल एवं मगरमच्छ में अंतर समझाया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को देश के राष्ट्रीय पशु बाघों की गणना कैसे की जाती है की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजीव सिन्हा, इंदु गौतम, प्रधानाध्यापक उदय शंकर त्रिपाठी, शमा परव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.