बहराइच, जनवरी 22 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। कम्पोजिट विद्यालय मिहींपुरवा में गुरुवार को 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट कैलाश चंद्र रमोला के नेतृत्व में वन्दे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान वन्दे मातरम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कमांडेंट ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा उन्हें राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को वन्दे मातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व से अवगत कराया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम में इसके प्रेरणादायी योगदान एवं अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने एसएसबी के प्रयास की सराहना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.