बहराइच, फरवरी 3 -- फखरपुर। एक अधेड़ सोमवार की शाम खेत जाने को निकला। इसके बाद घर लौट कर नहीं आया। तभी से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार की शाम उसका शव गांव स्थित कुंए में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फखरपुर के थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि भिलौराबासु के मजरे पहिया गांव में सोमवार शाम 5:30 बजे प्रदीप उर्फ गल्लर (45) पुत्र तुलसीराम प्रजापति अपने खेत के लिए निकले थे। वह फिर घर नहीं लौट। काफी तलाश करने के बावजूद नहीं मिले। मंगलवार को शाम गांव से 500 मीटर दूर कुएं में शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना मृतक के भतीजा मनोज ने दिया है। मृतक के तीन लड़के अंबाला में मजदूरी करते हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.