बहराइच, फरवरी 9 -- बहराइच, संवाददाता। एक दम्पत्ति में मामूली विवाद को लेकर जमकर तकरार हो गई। इससे नाराज युवती ने कुछ देर बाद कमरें में कुंडा में फंदा डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। भनक लगते ही परिजनों ने दौड़े और रस्सी काट कर उसे गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। पयागपुर थाने के मनकापुर गांव निवासनी कंचन देवी (30) का उनके पति अमन कुमार से सोमवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। काफी जम कर तकरार हुई। इसी दौरान कुछ देर बाद कंचन ने कमरे में जा छत के कुंडे से गले में रस्सी का फंदा डाल खुदकुशी का प्रयास किया। कमरे से कुछ गिरने की आवाज पर दौड़े परिजनों की हालत अंदर झूल कर तड़प रही युवती को देख होश उड़ गए। बिना विलंब किए रस्सी काट उसे गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्त...