बहराइच, जनवरी 22 -- बहराइच। महिला महाविद्यालय बहराइच में प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी आकांक्षा पटेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अमृता मिश्रा के संयुक्त निर्देशन में यातायात सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इस वर्ष की थीम सीख से सुरक्षा तकनीक से परिवर्तन रही। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर डॉ.सायरा खातून, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. गरिमा राय, डॉ. संजय पाल सिंह, डॉ. लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.