बहराइच, मार्च 2 -- जरवलरोड, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर सवारियों से भरा मैजिक वाहन अचानक असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित 6 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया रहा है। हादसा सोमवार सुबह करीब 8 बजे जरवलरोड के लखनऊ बहराइच मार्ग रिठौड़ा ग्राम के निकट हुआ है। मैजिक पलटने से राहगीर जमा हो गए और बचाव कार्य किया। पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचा दिया। एसएचओ जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया मैजिक में सवार बहाल पुत्र शमशाद, अखिलेश प्रजापति पुत्र कमाता प्रसाद, लवकुश पुत्र रामनाथ, प्रदीप पुत्र नन्द किशोर निवा...