संवाददाता, फरवरी 8 -- बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के बेला मकन गांव में शनिवार रात तेंदुए के हमले से गांव में दहशत फैल गई। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेला मकन निवासी 8 वर्षीय उमेश, पुत्र रमेश, रात करीब 8:30 बजे पड़ोसी के घर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक किसी वन्यजीव ने उस पर झपट्टा मार दिया और गले से दबोचकर खींचने लगा। जान बचाने के लिए बालक ने हाथ-पैर चलाए और जोर-जोर से चीखने लगा। बालक की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े और शोर मचाते हुए घेराबंदी कर दी। लोगों की आवाज सुनकर वन्यजीव घायल बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्चे को बेहड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.