बहराइच, अप्रैल 16 -- UP News: लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित घाघरा पर बना संजय सेतु गुरुवार को दोपहर 12 बजे आलाधिकारियों और पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों की मौजूदगी में पूरी तरह से दो महीने के लिए बंद कर दिया गया। इसके साथ प्रशासन ने डायवर्जन लागू कर दिया है। अधिकारियों की मौजूदगी में नवनिर्मित पीपे के पुल का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद पीपे के पुल को चालू कर दिया गया है। पीपे के पुल से मोटरसाइकिल, कार, जीप, एंबुलेंस, स्कूल वैन को निकलने की अनुमति दी गई है जबकि भारी वाहनों को चहलारीघाट पुल होते हुए निकाला जा रहा है। छोटे वाहनों को नदी पर बनाए गए अस्थायी पीपे के पुल से निकाला जा रहा है। वहीं रोडवेज की बसों ट्रक डंपर आदि भारी वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलारीघाट रेउसा होते हुए लखनऊ कानपुर के लिए निकाला जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.