बहराइच, दिसम्बर 13 -- यूपी के बहराइच जिले में भेड़ियों की दहशत बरकरार है। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-4 के मजरे जरूवा में शनिवार की तड़के घर के बरामदे में अपने मां के साथ सो रही एक वर्षीय बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। भेड़िया के उठाने पर बच्ची चीखी तो मां जाग गई और शोर मचाया। परिजन बचाने को दौड़े लेकिन गन्ने के खेत में चला गया। काम्बिंग टीम को मांस के टुकड़े और हड्डी के अवशेष मिले हैं। पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वहीं, देर शाम वन विभाग के शूटरों ने दो भेड़ियों को गोली मार दी। यह भेड़िया घटनास्थल से कुछ दूरी पर था। भेड़िए के हमले में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं और दो बच्चे लापता हैं। जानकारी के अनुसार राजकुमार की पत्नी राम कुमारी अपनी एक साल की बेटी आरवी उर्फ पिंकी के साथ अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तड़के पांच बजे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.