बहराइच में बैराजों से डिस्चार्ज बढ़ने से नदियां उफान पर, बाढ़ का खतरा मंडराया
बहराइच, जुलाई 15 -- बहराइच , संवाददाता । बहराइच जिले के तीनों बैराजों से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के साथ नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे बाढ़ की आशंका प्रबल हो गई हैं। मंगलवार को एल्गिन ब्रिज पर 133956 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। इन दिनों नेपाली पहाड़ों पर हो रही बारिश से जिले के तीनों बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है। इसलिए अचानक घाघरा का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। यदि घाघरा के जलस्तर में ऐसे ही बढ़ोत्तरी होती रही तो घाघरा व सरयू नदी के तटवर्ती गांव मांझा दरिया बुर्द, मास्टर पुरवा, बाबा मेला, मुनेश्वर पुरवा, भिखारी पुरवा, प्रधान पुरवा, नौवन पुरवा, लालजी पुरवा, नदी के उस पार पचासा, चमरहिया, धोबिअन पुरवा, धोबियाना व घाघरा के तटवर्ती गांव पचदेवरी चुरई पुरवा, टिकुरी, कोढ़वा, पिपरा, पिपरी, गोलागंज, कायम पुर, हलवाइन पुरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.