संवाददाता, मार्च 12 -- यूपी के बहराइच में एक बच्चे की जान लेने वाला और एक बच्ची को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। रात लगभग साढ़े आइ बजे तेंदुआ उस समय कैद हुआ जब वह बच्चे के हमले वाले गांव की तरफ जा रहा था। वहीं पिंड़ा लगा था। बकरी कीआवाज सुनकर झपटा और पिंजड़ा बंद हो गया। वनाधिकारी उसे नानपारा रेंज के कार्यालय ले गए हैं। वहां मेडिकल परीक्षण के बाद सुरक्षित और प्राकृतिक वास में छोड़ा जाएगा। कतर्निया घाट वन्य जीव रेंज के बाद सबसे अधिक तेंदुए का खौफ नानपारा रेंज के खैरीघाट थाना क्षेत्र में हैं। 25 दिसम्बर को बल्दूपुरवा गांव में एक बच्चे को मार डाला था। पिंजड़ा लगा था मगर वह पिंजड़े में नहीं फंसा। इस बीच उसने दिसम्बर से फरवरी तक कई मवेशियों का शिकार किया है।एक सप्ताह पहले बाजपुरवा गांव में एक बच्ची तसलीम को गम्भीर घायल किया था। व...