बहराइच में चारपाई पर सोता दिखा तेंदुआ; ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग
बहराइच, सितम्बर 24 -- बहराइच जिले के मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र के दरोगापुरवा वार्ड में तेंदुए की मौजूदगी से कस्बावासियों तथा सड़क किनारे दुकानदारों में दहशत का माहौल है। बुधवार शाम पांच बजे एक तेंदुआ घूमते हुए सड़क किनारे बालू डंप के पास बनी झोपड़ी में घुस गया और वहां पड़ी चारपाई पर जाकर सो गया। दरोगापुरवा से गोपिया नहर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पालेशर चक्की लगा हुआ है। इसी के पास एक झोपड़ी बनी है। बुधवार शाम पालेसर चक्की दुकानदार यूसुफ झोपड़ी के पास लगे नल पर हाथ धोने पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर झोपड़ी के अंदर चारपाई पर आराम कर रहे तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखकर युवक के होश उड़ गए। उसने तत्काल मोबाइल से तेंदुए की तस्वीर खींची और भागकर अपनी दुकान में पहुंच गया।तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत युवक ने आसपास के लोगों को इसकी जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.