बहराइच, मार्च 10 -- बहराइच, संवाददाता। दरगाह इलाके में आपराधिक मामलों की बाढ़ आई हुई है। हमलावरों ने सोमवार शाम एक महिला की भूमि पर लगे पिलर उखाड़ फेंके। भूमि पर कब्जा की कोशिश की। महिला के बेटे ने विरोध किया। तो हमलावरों ने बेरहमी से पीटा। पीड़ित जान बचाकर थाने भागा। पीड़ित की तहरीर पर मारपीट की मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दरगाह थाने के दरगाह मोहल्ले निवासनी केसरजहां पत्नी मोहम्मद असलम की भूमि सिंघा परासी में है। जिसके चारो ओर पिलर खड़े थे। सोमवार शाम दरगाह मोहल्ले निवासी शहजाद अली, कैफ अली, सैफ अली, नसीम ने पिलर उखाड़ फेंकना शुरू किया। इसकी भनक केसरजहां के बेटे चांद बाबू को लगी। वह तत्काल सिंघा परासी पहुंचा और पिलर उखाड़ने का विरोध करने लगा। जिस पर चारों हमलावरों ने उस पर लात मुक्कों की बरसात कर बेरहमी से पीटा। किसी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.