बहराइच, जनवरी 29 -- बलहा, संवाददाता। नानपारा इलाके के सरैया के अनवर नगर में गुरुवार सुबह एक बोरी के अंदर प्रतिबंधित मवेशी का अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। खेती किसानी को आई महिलाओं ने इसे देखा। महिलाओं के शोर पर पहुंचे बोरी को ग्रामीणों ने खोला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुरगुट्टा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। बोरी व अवशेष को कब्जे में ले सैम्पल जांच को भेजते हुए दफना दिया गया। नानपारा कोतवाली के सरैया अनवर नगर में इस घटना से लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। तमाम गांव के लोग वहां पहुंच गए। कुछ समय पूर्व केशवापुर में भी अवशेष बरामद हुए थे। अब सरैया में हुई घटना के बाद पुलिस महकमे ने आरोपियों की तलाश में गहन तहकीकात शुरू की है। गुरगुट्टा चौकी प्रभारी सुरपति त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.