बहराइच, जनवरी 24 -- बहराइच, संवाददाता। तीन दिनों से धूप से राहत ले रहे लोगों को अचानक सर्दी का झटका लगा है। दिन भर चली पहाड़ी हवाओं ने धूप का लुत्फ किरकिरा कर दिया। गलन की हालत दिन में भी बनी रही हालांकि रात में गलन लोगों को तोड़ रही। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि तीन दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा। पहाड़ों पर अचानक बर्फबारी से मौसम से करवट ली है। शुक्रवार की रात हवाओं ने झकझोर दिया। तापमान भी गिरा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया गया है, वहीं दिन का तापमान 21 डिग्री रहा है। रात में आठ बजे के बाद घर से निकलना दुश्वार हो गया। बस स्टेशन पर सबसे अधिक असर रहा। बस स्टेशन से बसों का आवागमन प्रभावित हुआ, इसके पीछे सवारियों की कमी रही है, रात में सवारियां कम निकलीं। कृषि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम फसलों के लिए बेहतर रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.