बहराइच, दिसम्बर 11 -- बहराइच, संवाददाता। एक बालिका का उस समय अपहरण हो गया। जब वह बाजार जाने को निकली थी। इस मामले में पीड़िता मां ने एक युवक को नामजद कर केस दर्ज कराया है। बलहा संवाद के अनुसार नानपारा कोतवाली के एक मोहल्ले निवासनी 12 वर्षीय बेटी 8 दिसम्बर को घर से बाजार जाने को निकली थी। जब काफी समय बाद वह घर नहीं आई तो पीड़ित परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर तलाश की ।कोई सुराग न लगने पर साकिब को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...