बहराइच, जनवरी 4 -- रुपईडीहा। शनिवार की शाम 6 बजे रुपईडीहा के पश्चिम लोगों ने कहा कि बाघ आ गया है। सर्वप्रथम महिला सभासद दीनदयाल नगर के पति जान मोहम्मद ने कई लोगों को फोन किया। दोन्द्रा नाले के उस पार बाघ देखा है। रुपईडीहा रेंज पर फोन करते ही वन कर्मी उस ओर दौड़ पड़े। काम्बिंग की गई, गोले दागे गए। परंतु कहीं बाघ दिखाई नही दिया। कई वाचर क्षेत्र की पूरी रात काम्बिंग करते रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि हम बाघ की चारों ओर तलाश कर रहे हैं व पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कहीं भी बाघ के पद चिन्ह भी नही मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.