श्रावस्ती, मार्च 15 -- कटरा, संवाददाता। श्रावस्ती जिले में स्थित बहराइच-बलरामपुर नेशनल हाईवे 730 का सफर लोगों के लिए जितना सहूलियत भरा है। उतना ही यह हाइवे लोगों के लिए जानलेवा भी है। हाइवे पर डिवाइडर न होने के कारण प्रतिदिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। जिसमें लोगों की जान भी चली जाती है। नेशनल हाईवे पर डिवाइडर होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि डिवाइडर आने-जाने वाले वाहनों को अलग-अलग लेन में बांटता है। इससे ट्रैफिक का प्रवाह बना रहता है और दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है। लेकिन जिले के गिलौला, इकौना, कटरा से हाकर जाने वाले बहराइच बलरामपुर नेशनल हाईवे 730 पर डिवाइडर नहीं है। इससे वाहनों के लेन अलग नहीं हो पाते। सभी वाहन बेतरतीब तरीके से फर्राटा भरते हैं। अच्छी सड़क होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी अधिक होती है। जिस कारण आए दिन वाहनों की आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.