बहराइच, जनवरी 30 -- बहराइच, संवाददाता। प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री व यूपी सीएम का फोटो लगा आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की गई। इसकी भनक एसपी की पीआरओ सेल को हुई। जांच को मामला मटेरा थानाध्यक्ष को स्थानान्तरित किए जाने पर जांच के बाद एक युवक को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। एसपी की पीआरओ सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक आपत्तिजनक पोस्ट जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगा उकसाने का मामला पाए जाने पर मटेरा थाने को जांच को प्रकरण स्थानांतरित कर दिया गया था। दरोगा शुभनाथ यादव ने जांच में इसी थाने के पड़री तारा निवासी मोहम्मद आलम पुत्र शब्बीर को संलिप्तता मिली। उसे नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.