बहराइच, फरवरी 12 -- बहराइच, संवाददाता। संवेदनशील हरदी इलाके के एक गांव में बुधवार शाम परचून की दुकान पर बैठी 18 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही तीन शोहदे छेड़छाड़ करने लगे। उसने शोहदों की हरकत का विरोध कर शोर मचाया। परिजनों ने हमलावरों को खदेड़ा और एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस वारदात से आक्रोश फैल गया है। शोहदे गांव से फरार हो गए हैं। हरदी थाने के एक गांव में एक व्यक्ति परचून की दुकान चलाता है। दुकान पर उसकी 18 वर्षीय पुत्र बुधवार शाम मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही तीन मनबढ़ शोहदे दुकान पर पहुंचे और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने उनका कड़ा प्रतिरोध करते हुए शोर मचाया। तो घर से परिजन दौड़े। शोहदों को दुकान से खदेड़ा गया। इस वारदात से गांव में आक्रोश फैल गया। तत्काल इसकी सूचना थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शोहदों की तलाश में द...