बहराइच, सितम्बर 18 -- रुपईडीहा, संवाददाता। 9 व 10 सितंबर को नेपाल में हुए प्रदर्शन के दौरान पड़ोसी नेपाली जिला बांके के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में की गई आगजनी व तोड़फोड़ में 300 से अधिक सवारी साधन नष्ट किये गए थे। सर्वाधिक विभिन्न कार्यालयों में मौजूद बाइक जलाई गई। रुपईडीहा से दो किलोमीटर दूर नेपालगंज कस्टम कार्यालय में रखे गए 200 से अधिक सवारी साधन जलाए गए। कोहलपुर सरकारी कार्यालयों को वाहन भी फूंक दिए गए। जानकारी देते हुए नेपालगंज कस्टम कार्यालय के चीफ जनार्दन पौडेल ने बताया कि कैरींग आदि विभिन्न अपराधों में पकड़े गए व सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों की बाइक, वैन आदि जला दिए गए। लगभग 7 करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। नेपालगंज उप महानगर पालिका की एम्बुलेंस, 8 चार पहिया वाहन, 7 स्कूटर व 15 बाइक जला दी गयी। हाइकोर्ट तुलसीपुर की नेपालगंज पीठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.