बहराइच, मार्च 11 -- बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस जिले के सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर मनाया गया। इस मौके पर धूम्रपान उत्पादों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कार्यशाला, हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएमओ कार्यालय के सभागार में सीएमओ डॉ. संजय कुमार की अगुवाई में हुई। संचालन डॉ. पारितोष तिवारी ने किया। उन्होंने धूम्रपान उत्पादों का सेवन न करने और तम्बाकू छोड़ने की शपथ भी दिलाई। सीएमओ ने कहा कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी समस्याये जन्म लेती हैं। उन्होंने तम्बाकू उत्पादों को छोड़ने के उपाए एवं कोटपा अधिनियम 2003 के बारे में जानकारी दी साथ ही तम्बाकू उत्पाद छोड़ने हेतु टोल फ्रीनंबर 1800112356 प...