बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच। कैसरगंज थाने के मंझारा तौकली के ग्यारह सौ रेती निवासी रीतू विश्वकर्मा पत्नी राजू के घर पर गांव के ही आकाश उर्फ पिंटू ने मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। तीस जनवरी की रात लगभग 11:20 बजे रीतू के दरवाजे को खटखटाने पर सो रही रीतू की आंख खुली। उसने कहा कि दरवाजा खोल रही है। इतनी ही देर में आकाश दरवाजा तोड़ घर में घुसा और रीतू के साथ मारपीट की। रीतू ने यूपी डायल 112 पर सूचना दी। तो पीआरवी टीम पहुंचती, उससे पहले आकाश वहां खड़ी रीतू की बाइक से जाने लगा। तब तक पुलिस आ गई तो बाइक छोड़ दी। लोहे के पाइप से हमले की वजह से रीतू के हाथ व शरीर पर चोटे आ गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.