बहराइच, फरवरी 3 -- बहराइच, संवाददाता। मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार की भोर घने कोहरे से हुई। आठ बजे बाद आसमान में घने बादल छा गए। तेज हवाएं चलना शुरू हो गई। पूर्वाह्न 10:30 बजे के बाद घनघोर अंधेरा छा गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे अचानक ठंड लौट आई। सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। लाइट जलाकर लोग आए-गए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। जिससे ठंड बढ़ गई। ठंड से बच्चे व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। मंगलवार को जिले के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। अचानक मौसम में हुए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.