बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज जंगल से सटे रमपुरवा ग्राम सभा के मुखिया फार्म मजरे में चार साल की बच्ची को तेंदुए ने मार डाला। बच्ची आंगन में खेल रही थी। बच्ची को तेंदुओ झपट्टा मार खींच ले गया। परिजनों के शोर पर लाठी डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया। लगभग 50 - 60.मीटर दूर मासूम का लहूलुहान शव छोड़ तेंदुआ जंगल में घुस गया। परिवार में कोहराम मचा है। सुजौली थाने के रमपुरवा के मुखिया फार्म निवासी मनोज की 4 साल की बच्ची अनुष्का गुरूवार शाम लगभग 6:30 बजे आंगन में खेल रही थी। तभी गन्ने के खेत निकल कर आए तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची को जबड़ों में दबोचकर ले जा रहा था। तभी परिजन व ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इसपर तेंदुआ बच्ची को घर से 50 - 60 मीटर की दूरी पर छोड़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.