बहराइच, फरवरी 1 -- कैसरगंज। कैसरगंज थानान्तर्गत ग्राम पंचायत गोडहिया न.एक के सेंटर चौराहा पर बीती रात अज्ञात शरारती तत्वो ने एक निर्धन व्यक्ति समोखन की फूस की झोपड़ी मे आग लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। आग से झोपडी में रखी लकड़ी की दुकान और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गोड़हिया पुलिस चौकी प्रभारी संजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।अभी तहरीर नही मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.