बहराइच, फरवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। हुजूरपुर थाने के एक गांव स्थित ब्युटी पार्लर पर आने वाली महिलाओं से छेड़छाड़, अश्लील फब्तियों के विरोध पर पांच शोहदों ने सरे आम मारपीट कर दो को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस सक्रिय ने चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हुजूरपुर थाने के एक गांव स्थित ब्यूटी पार्लर पर आने जाने वाली महिलाओं से इलाके के पांच बरजोर शोहदे छेड़छाड़, फब्तियां कस परेशान करने की हरकतें सरे आम करते थे। इसी बात को लेकर पांच फरवरी को कहासुनी पर शोहदों ने दबंगई से सरे आम मारपीट कर एक अधेड़ सहित दो पर जान लेवा हमला कर घायल कर दिया था। आरोप है कि इतनी बड़ी वारदात पर भी पुलिस काफी ...