बहराइच, मार्च 16 -- बहराइच, संवाददाता। शिवपुर ब्लाक के रायगंज इलाके में सोमवार दोपहर में विधालय की छुट्टी होने पर पैदल घर आ रहे छात्र का भगहर नाला किनारे पैर फिसल गया। लड़खड़ा कर नाला में गिर छात्र तेज वहाब में डूबकर लापता हो गया। अन्य छात्रों के शोर पर लोग दौड़े। तैराकों को नाला मे उतारा गया। सूचना पर पुलिस व राजस्व व पुलिस टीम पहुंची है। खैरीघाट थाने के रायगंज के मजरे पुरानी बस्ती निवासी अनुज कुमार वर्मा पुत्र राम सहारे वर्मा गांव स्थित विधालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत था। वह सोमवार दोपहर में लगभग दो बजे विधालय की छुट्टी होने पर घर आ रहा था। जैसे ही वह सरयू नदी के बनाए भगहर नाला के किनारे से निकल रहा था। अचानक पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ने से नाला में गिरकर तेज प्रवाह में बहता चला गया। छात्र डूबकर लापता हो गया। साथ आगे पीछे आ रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.