बहराइच, नवम्बर 10 -- बहराइच, संवाददाता। चार दिनों पूर्व कैसरगंज इलाके के परमहंस डिग्री कालेज के पास एक युवक पर हमलावर ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गया था। घायल को कैसरगंज सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज से भी घायल को लखनऊ केजीएएमयू रेफर कर दिया गया था। इस मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। कैसरगंज एसएचओ बृजेश कुमार मिश्रा व पुलिस बल ने खजुहा पट्टी गांव में दबिश देकर इसी गांव निवासी आरिफ को धर दबोचा है। गहन पूंछताछ के बाद आरिफ ने छिपाकर रखा गया वह चाकू भी बरामद कर लिया। जिससे कंदैला के मजरे सुरकुट्टी निवासी मोनिश को शुक्रवार शाम कैसरगंज परमहंस डिग्री कालेज के पास घायल किया गया था। एसएचओ ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.