बहराइच, जनवरी 28 -- जरवलरोड। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु घाघरा घाट पल के बीचों बीच आई दरार के मरम्मत की वजह से पुल के दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर पहुंची जरवलरोड व रामनगर की पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम को खाली कराया है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुल के दोनों तरफ तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया चौकी प्रभारी घाघरा घाट व अन्य पुलिस कर्मियों को मौके पर लगाया गया है सभी वाहनों को एक-एक कर निकाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.