बहराइच, जनवरी 8 -- बहराइच, संवाददाता। निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से तहसील नानपारा अन्तर्गत थाना खैरीघाट के ग्राम गुजरातीपुरवा में असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए। विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के साथ 513 ज़रूरतमन्दों को कम्बल का वितरण किया। विधायक वर्मा ने कहा कि कम्बल वितरण से ज़रूरतमन्द लोगों को बड़ी राहत मिली है। वर्मा ने उप जिलाधिकारी की संवेदनशीलता की सराहना की। उप जिलाधिकारी जौहरी ने कहा कि शासन व जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं। ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि चिन्हित ज़रूरतमन्दों तक समय से सहायत...