बहराइच, जनवरी 24 -- बहराइच, संवाददाता। पुरैना बाजार में शुक्रवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गाय के गोबर से निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के माध्यम से स्वरोजगार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस अवसर पर गोबर से धूपबत्ती, अगरबत्ती, देवी-देवताओं की मूर्तियां, साबुन तथा गोमूत्र से फिनायल जैसे उत्पादों के निर्माण के लिए प्लांट स्थापित करने और स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया गया। अवध प्रांत अध्यक्ष शशि भूषण सनातनी ने लोगों को गौ आधारित उत्पादों की उपयोगिता, पर्यावरण संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। आयोजन जिला गौ रक्षा प्रभारी एवं विशेश्वरगंज प्रखंड पालक सिद्धनाथ सनातनी तथा जिला गौ रक्षा प्रभारी एवं पयागपुर प्रखंड पालक प्रमोद सनातनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.