बहराइच, जनवरी 31 -- बहराइच। फखरपुर थाने के टेढ़वा बसंतापुर में शुक्रवार शाम सभाराज के घर में बालक लकी (1) चारपाई पर खेल रहा था। उसकी मां घर में कोई सामान उठाने गई थी। इसी दौरान बालक घिसटता हुआ बगल में रखी मेज के नजदीक पहुंचा। मेज पर रखी चाय भरी केतली पर बालक ने हाथ मारा। तो केतली गिरते ही उस पर खौलती चाय गिरने से बालक झुलस गया। तो परिजन दौड़े। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.