बहराइच, फरवरी 3 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी खेत से घर आ रही थी। रास्ते में उसका अपहरण हो गया। परिजनों ने किशोरी की सभी संभावित जगहों पर तलाश की। पता न लगने पर एक नामजद व उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सभी संभावित जगहों पर दबिश दी। अपह्ता व आरोपी का सुराग नही लगा है। विशेश्वरगंज थाने के एक गांव मे एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी 31 जनवरी को शाम 7 बजे खेत से घर आ रही थी। रास्ते में उसका अपहरण हो गया। जब काफी देर तक किशोरी घर नही आई। तो चिंतित परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर पीड़ित पिता ने गांव के ही एक युवक व उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.