बहराइच, अप्रैल 27 -- जरवलरोड, संवाददाता। पंजाब में रहकर परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करने वाले युवक की तेल लदे टैंकर ने टक्कर मार दी थी। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कैसरगंज थाने के हरनी औसेरी निवासी बहरइची (45) पुत्र भूसैली पंजाब में रहकर मजदूरी कर रहे थे।मशुक्रवार को मजदूरी के लिए निकले थे। तभी हाइवे पार करते समय तेल लदे टैंकर ने टक्कर मार दी थी। परिजनों के अनुसार गंभीर रूप से घायल बहरइची को पंजाब प्रांत के पतोड इलाके में ही भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पैतृक गांव शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी जौहरा, तीन बेटी व एक मासूम पुत्र को पीछे छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.