बहराइच, अप्रैल 2 -- बाबागंज, संवाददाता। कस्बे में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अखाड़े में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सबसे चर्चित मुकाबला तूफान पहलवान और प्रदीप शास्त्री के बीच हुआ, जिसमें दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुकाबला काफी देर तक बराबरी पर चलता रहा, लेकिन अंत में प्रदीप शास्त्री ने अपनी सूझबूझ और दांव-पेच के दम पर जीत हासिल कर ली। इसी तरह चिमचिम डोगरा आदिवासी और नकाबपोश पंजाब के बीच हुए मुकाबले में चिमचिम डोगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। राजस्थान के शैतान पहलवान और बनारस के शास्त्री पहलवान के बीच मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। दोनों पहलवानों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.