लखनऊ, दिसम्बर 2 -- बहराइच में आक्रामक भेड़ियों की हिंसक हमलों से आतंक का इलाका बने घाघरा नदी के कछार का मंझारा तौकली के गांधी गंज गांव में मंगलवार सुबह गन्ने की फसल कटाई को श्रमिक पहुंचे तो खेत में भेड़िया की मांद दिखाई पड़ी। गन्ने की कटाई का कार्य शुरू नहीं किया गया है। भेड़िया के मांद मिलने की जानकारी वन महकमे को दी गई है। वन महकमे की टीम रवाना हुई है। कैसरगंज थाने व वन रेंज का मंझारा तौकली के गांधी गंज में मंगलवार सूबह श्रमिक एक खेत में गन्ना की फसल काटने आए।तो उन्हे खेत में भूमि के अंदर गहरी मांद दिखाई दी। भेड़िया की छांव दिखने पर श्रमिक तत्काल बाहर आ गए। इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिए जाने पर वन महकमे की टीम को जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.