बहराइच, जनवरी 28 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम सभा झूरीकुइयां के मजरा लखनपुर में मंगलवार देर शाम एक कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। एक की हालत गम्भीर है। भयभीत ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली। ग्रामीण लाठी डंडा लेकर कुत्ते की तलाश कर रहे। घटना मंगलवार की है। अचानक कुत्ते के हमले में मम्मी देवी पत्नी उदितराज, हफीजा पत्नी रोज अली, रशीद पुत्र सद्दीक, बसंत लाल पुत्र राम औतार तथा विश्वनाथ की पत्नी सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुत्ते ने कई मवेशियों को भी काटकर घायल कर दिया। मम्मी देवी की हालत गम्भीर है। परिजनों द्वारा उन्हें सीएचसी पयागपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.