बहराइच, मार्च 11 -- चर्दा, संवाददाता। बाबागंज- मल्हीपुर मार्ग इन दिनों ओवरलोडिंग की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर गुजरने वाली ट्रॉलियां क्षमता से अधिक सामान लादकर फर्राटा भर रही हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई है। संकरी सड़क और लगातार बढ़ते भारी वाहनों के दबाव के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। आए दिन हादसे भी हो रहे। लोगों का कहना है कि ट्रॉलियों में तय सीमा से कई गुना अधिक माल भरा जाता है, जिससे संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, साइकिल सवार और पैदल यात्री सबसे अधिक परेशान हैं। कई बार ट्रॉलियों के अचानक ब्रेक लगाने या मोड़ पर झुक जाने से दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि न तो पुलिस और न ही परिवहन विभाग की इन पर नजर है। ओवरलोड वाहनों पर...