बहराइच, जनवरी 29 -- तेजवापुर। एसआईआर की नोटिस मिलने के बाद गुरुवार को तेजवापुर ब्लाक में बड़ी संख्या में मतदाता नोटिस का जवाब देने पहुंचे। सभी ने मांगे गए दस्तावेजों जमा किए। जिला विकास अधिकारी राजकुमार, बीडीओ सुरेश प्रसाद गौतम व तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव की देख रेख में एसआईआर नोटिसों की सुनवाई कर समस्याओं का समाधान किया गया। बीडीओ ने बताया कि जिन मतदाताओं के दस्तावेज पूर्ण नहीं है उनको अगली सुनवाई की तिथि पर पूर्ण दस्तावेज लाने पर सुनवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा। जिन मतदाताओं के दस्तावेज पूर्ण है उनका समाधान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.