बहराइच, मार्च 26 -- फखरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बेदौरा निवासी मंगल प्रसाद वर्मा पुत्र पुत्तीलाल के घर में बुधवार की देर रात चोर घुस गए। घर में रखे 42 हजार रुपए नगद, सोने चांदी के आभूषण, जरूरी दस्तावेज सहित एक लाख रुपए से अधिक चोरी कर ले गए। फखरपुर ने बताया कि मंगल प्रसाद वर्मा की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच उप निरीक्षक जय हिंद विश्वकर्मा को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...