बहराइच, मार्च 11 -- बहराइच, संवाददाता। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर 14 एवं 15 मार्च को 02 पालियों में सम्पन्न होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण कराने को डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर बैठक हुई है। केन्द्र व्यवस्थापकों को तैयारी पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया। डीएम ने बताया कि परीक्षा की अवधि में भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाये जाने के लिए सोशल मीडिया पर भी सर्तक निगरानी रखी जायेगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी पेपर, पेन्सिल बाक्स, कलकूलेटर, सनग्लास, वायलेट, कैप, ज्वैलरी, खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी,...