बहराइच, अप्रैल 25 -- बहराइच,संवाददाता।नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट के बाहर शनिवार को दोपहर विपक्षी पार्टी का पुतला फूंकते समय भड़की लौ की चपेट में आने से सदर विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने अपने वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकीय टीम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद, विधायक संग आला अधिकारी मौके पर डटे रहे। भाजपा की ओर से महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। इसमें प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद डॉ आनंद गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी समेत सभी जनप्रतिनिधि व भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- पुतला फूंकते समय आग की चपेट में आई सदर विधायक अनुपमा जायसवाल दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.