बाराबंकी, मार्च 11 -- रामनगर। सरयू नदी पर पीपा पुल को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पीपा पुल के लिए बुधवार तक कुल 93 पीपा नदी के किनारे पहंुच चुके हैं, जबकि 32 पीपा नदी में स्थापित किए जा चुके हैं। उधर संजय सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। बुधवार की सुबह बहराइच और गोंडा के लिए जा रहे कई वाहनों को चौकाघाट से पुराने हाइवे की तरफ मोड़ दिए गए, वे सीतापुर के चहलारी घाट से होते हुए आगे के लिए रवाना हुए।लोक निर्माण विभाग ने इसे बनाने के लिए इलाहाबाद की एक कंपनी को ठेका दिया है, जो कार्य करवा रही है। कर्मचारी तिलक राम लोधी और रामशंकर लोधी की निगरानी में इसके विशेषज्ञ मजदूर कार्य कर रहे हैं। नदी में पीपा स्थापित करने का कार्य क्रेन की सहायता से किया जा रहा है। निर्माण के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.