कन्नौज, फरवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या से बचाव के लिए भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पहल तेज कर दी है। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरव यादव ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान उन्होंने बहबलपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 पटेल नगर और वार्ड संख्या 13 हर्ष नगर की गंभीर स्थिति से अवगत कराया। बताया कि इन वार्डों में स्थित तालाब और नाले लंबे समय से गंदगी, कचरे व अतिक्रमण के कारण बंद पड़े हैं, जिससे बारिश में पानी की निकासी रुक जाती है। इससे सड़कों व घरों में जलभराव की आशंका बनी रहती है और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने तालाबों व नालों की तत्काल खुदाई और सफाई कराने की मांग ...