फिरोजाबाद, मार्च 29 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव शोभनपुर के नगला ताल में देवेन्द्र कुमार पुत्र महेश चन्द्र का अपनी पत्नी से मामूली बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है। जिससे नाराज पत्नी ने अपने भाई धर्मेन्द्र उर्फ लेखपाल सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी सिंह शैलामऊ थाना करहल जिला मैनपुरी को 23 मार्च को अपने घर बुला लिया। साले से आते ही गाली गलौज कर अपने जीजा के साथ हाथापाई कर मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी साले ने धमकी दी कि अगर बहन से कुछ कहा तो हाथ पैर तोड़ दूंगा। जबकि दूसरे साले कुलदीप ने फोन पर मारपीट की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...