संवाददाता, जून 27 -- यूपी के बिजनौर में एक बच्चे को पशुओं का इंजेक्शन लगवा दिया। इंजेक्शन के कारण बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे को पुरानी रंजिश में पशुओं वाला इंजेक्शन लगाया गया है। बच्चे के परिवार के अनुसार पड़ोसी ने उनके 7 वर्षीय मासूम को इंजेक्शन लगाया है। परिवार का कहना है कि पशुओं वाला इंजेक्शन लगने से रुहान की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक की बहन से आरोपी का विवाद हुआ था। इंजेक्शन लगाने का आरोप अरमान पर हैं। परिवार ने पुलिस को अरमान के खिलाप तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। मामला यूपी के बिजनौर में मंडावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान स्थित आयशा कॉलोनी का है। बिजनौर में छह दिन पहले हुए विवाद के बाद सात वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर मारपीट के दौरान...