गंगापार, अगस्त 6 -- बहन को आए दिन उसका पति मारता पीटता था। बेटी की शिकायत पर उसका भाई पहुंचा तो उन्हें भी मारपीट कर लहुलुहान कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मऊआइमा के पिलखुआ निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र मंगला प्रसाद का कहना है कि उसने अपनी बहन पुष्पा पटेल की शादी सिसई नेवादा में किया है। जितेन्द्र कुमार का आरोप है कि जीजा आए दिन बहन को मारता पीटता है। कई बार समझाने के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आया। जितेन्द्र कुमार का आरोप है कि बहन ने फोन करके बताया कि आज भी पति मार पीट रहा है। जितेन्द्र कुमार जब बहन के घर पहुंचा और मारने पीटने के लिए मना किया तो आरोप है कि उसे गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगा। बहन पुष्पा देवी के बीच बचाव में उसे भी लाठी डंडा से पीट कर लहुलुहान कर दिया गया। जितेन्द्र कुमार अपनी बहन को लेकर थाने आया। सी...