नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा, संवाददाता। चोटपुर कॉलोनी में दो भाइयों ने बुधवार सुबह बहन से प्रेम-प्रसंग के शक में युवक को चाकुओं से गोद दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार के जिला बक्सर निवासी संगम तिवारी परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से चोटपुर कॉलोनी में रहता है। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे संगम के पास कॉलोनी निवासी दो युवक श्रीकांत और राज सिंह हाथ में चाकू लेकर आ धमके। वे गाली-गलौज कर धमकाने लगे। दोनों ने युवक पर बहन को फोन कॉल करके परेशान करने और प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया। संगम ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.