बहन से नजदीकी बर्दाश्त नहीं, नाबालिग को 4 बार चाकू घोंपा; मरा समझकर नाले में फेंक दिया
नई दिल्ली, मई 29 -- दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो लोगों ने एक नाबालिग लड़के पर चार बार चाकू से वार किया और उसे मरा समझकर गंदे नाले में फेंक दिया। नाबालिग लड़के का एक आरोपी की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसी से नाराज होकर उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई थी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक आदमी और उसके साथी ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के को चार बार चाकू मारा। नाबालिग लड़के का उस आदमी की बहन के साथ रिश्ता था। यह मानकर कि वह मर चुका है आरोपियों ने उसे मीरा बाग में एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों में से एक मनदीप उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के संबंध में पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में पूर्व नौकरशाह की दम घुटने से मौत, दमकल टीम की देरी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.